फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman riding a bike hit by truck, dies

Auraiya News: बाइक सवार महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike hit by truck, dies
फोटो-12-मोहिनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपती समेत तीन को ट्रक चालक ने मार दी। पहिये के नीचे आई महिला को ट्रक रौंदते हुए भाग गया। महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल पति व जेठ को पुलिस ने सीएचसी ले गई। वहां से जेठ को रेफर कर दिया। पुलिस ट्रक का पता लगाने जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव बोझा निवासी मोहिनी (30) पति देवेंद्र कुमार (38) व जेठ विजय कुमार (50) के साथ बाइक से शनिवार दोपहर बिधूना निवासी बड़ी बहन सरिता के घर जा रही थीं।
विज्ञापन

करीब साढ़े बजे गांव एरवा के बिधूना रोड स्थित बूढ़ेबाबा मंदिर के पास ब्रेकर से निकलने के दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल जेठ और पति को सीएचसी ले जाया गया। वहां गंभीर हालत में जेठ विजय कुमार को सैफई के लिए रेफर कर दिया। पति का इलाज हो रहा है। पति ने बताया कि पत्नी की बहन ने एक गाय बताई थी, उसे देखने के लिए वह लोग जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

महिला के चार बेटियां हैं। हादसे की जानकारी पर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पति व जेठ को अस्पताल भेजा गया है। ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-12-मोहिनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो-12-मोहिनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed