{"_id":"63cd7a50e739210477114f8e","slug":"woman-molested-bala-and-absconded-with-five-hundred-rupees-auraiya-news-knp7401636134-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: महिला के साथ हुईं टप्पेबाजी, बाला और पांच सौ रुपये लेकर युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: महिला के साथ हुईं टप्पेबाजी, बाला और पांच सौ रुपये लेकर युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 23 Jan 2023 01:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:29 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला का बाला और पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर नकदी व कान के बाले पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। स्टेट बैंक के समीप रहने वाली सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से खरीदारी करके घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर उन्हें एक युवक ने रोक लिया। आगे चलकर छोड़ देने की बात कही। मगर उसने उसकी बात नहीं मानी। महिला का आरोप है कि युवक ने उनसे 500 रुपये व बाले हड़प लिए। कुछ देर बाद होश आने पर वारदात का पता चला तो शोर मचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन