फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman injured six animals died in a fire in two houses

दो घरों में लगी आग से महिला घायल छह जानवर मरे

Thu, 25 Dec 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Thu, 25 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman injured six animals died in a fire in two houses
ग्राम पंचायत बरौना कला के मजरा हरिया निवासी राम प्रकाश पुत्र जीवालाल कुम्हार घास - फूस की झोपड़ी में रहकर अपना जीवन - यापन कर रहा था। बुधवार की रात 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसकी पत्नी उर्मिला देवी (45) जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उर्मिला को आनन - फानन पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैंफई रेफर कर दिया। वहीं आग से पास में बंधी चार बकरियां व दो बकरियां बुरी तरह से झुलस गई। पीड़ित रामप्रकाश ने बताया कि अगले वर्ष उसकी पुत्री की शादी थी। उक्त जानवर उसी की शादी में दहेज में देने के लिए खरीदे थे। वहीं आग ने विकराल रूप लेकर उसके भाई अमर सिंह के घर के बाहर पड़े छप्पर को  भी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते उसकी भी गृहस्थी खाक हो गई। आग में अमर सिंह की एक भैंस जलकर झुलस गई। जबकि घर में रखे अनाज, कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। आग लगते ही दौड़े ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग से सारी गृहस्थी खाक हो चुकी थी। आग लगने की सूचना पर पहुंचे कानून गो धनमान सिंह पाल ने क्षति का आंकलन किया। कानून गो ने बताया कि आग से लगभग तीन लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्रीमती नन्हीं चंद्र ने घायल को उपचार के लिए चार हजार व लेखपाल लाल सिंह ने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आग से पीड़ित के घर खाने तक को भी कुछ नहीं बचा है। वहीं गांव के अवधेश तिवारी, धर्म सिंह यादव, रामप्रकाश ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता के साथ लोहिया आवास की सूची में शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed