फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman injured in tractor collision dies during treatment

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Tue, 16 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in tractor collision dies during treatment
दिबियापुर। क्षेत्र में ट्रैक्टर से घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को थाना क्षेत्र के खेरा गांव के पास बाइक सवार लक्ष्मी प्रसाद उर्फ परदेशी के साथ चारे की बोरी लेकर लौट रही कैलाश बाग निवासी 52 वर्षीय राजेश्वरी देवी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। लोगों ने एंबुलेंस उन्हें सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत देखकर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

महिला के परिजनों का कहना है कि वो महिला को आगरा में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए थाने पहुंचा। मृतका के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री है। दोनों पुत्रियों और बड़े पुत्र सचिन की शादी हो गई है। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed