{"_id":"666c86c1d37454526d097acb","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113340-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना बाजार में बकरे बिक्री करने के लिए एक महिला अपने पड़ोसी के साथ शुक्रवार तड़के ई-रिक्शा से जा रही थी। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव सरैया के पास एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों घायलों बिधूना सीएचसी लेकर पहुंची जहां से तीनों को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुराना अछल्दा निवासी शकुंतला देवी (45) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ई-रिक्शा से पड़ोसी बृजेश कुमार के साथ बिधूना बाजार में बकरे बिक्री करने के लिए निकली। तभी अछल्दा बिधूना मार्ग पर गांव सरैया के पास में सामने से आ रहे ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग नीचे दब गए। मौके पर दो बकरों की मौत हो गई।
तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने स्थित गंभीर देखते हुए कांंति देवी, शकुंतला व ब्रजेश को सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शकुंतला देवी की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम शव गांव आते ही चीख-पुकार मच गई। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।