फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman in critical condition thrown out of village, report

Auraiya News: गंभीर हालत में महिला को गांव के बाहर फेंका, रिपोर्ट

Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman in critical condition thrown out of village, report
दिबियापुर। महिला ने पीटने के आरोप में पति समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुहेली निवासी रजनी देवी ने बताया कि छह मई 2017 को कानपुर देहात के थाना रनियां के गांव चिरौरा निवासी विष्णु दयाल के साथ उसकी शादी हुई थी। विदाई के समय ससुराली बुलेट और सोने की चेन की मांग करने लगे। रिश्तेदारों के समझाने पर वह किसी तरह विदा हो सकी। कुछ दिन बाद पति, सास श्रीमती, ससुर जगन्नाथ, देवर नारायण सिंह फिर से मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को आए दिन पीटने लगे।

24 नवंबर को महिला के पीटने की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। बातचीत के बाद वे वापस चले गए। रात में पति ने डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। वहीं, देवर नारायण सिंह ने जान से मारने की नीयत से महिला का गला दबा दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। 25 नवंबर की सुबह 12 बजे महिला को देवर और ससुर समेत चार लोग कार से महिला को उसके गांव के बाहर बच्चों के साथ फेंक गए। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed