{"_id":"21919f1a27f7d0f4345b0234ad821df5","slug":"woman-hospital-was-found-hanging-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में लटका मिला ताला
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के महिला अस्पताल में शनिवार को डिप्टी कमिश्नर मनरेगा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको महिला अस्पताल में ताला लटका मिला। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइवेट वाहन खड़े मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है।
शनिवार सुबह डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने चौबे के तालाब पर स्थित सरकारी महिला चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में ताला लटकता मिला और एक एंबुलेंस परिसर में खड़ी मिली। डिप्टी कमिश्नर ने एंबुलेस चालक से पूछताछ की।
इस दौरान आधे घंटे तक मौके पर कोई नहीं पहंचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर को परिसर के अंदर प्राइवेट गाड़ियों का जमावड़ा लगा मिला। उन्होंने सफाई कर्मी बाबूलाल से परिसर में खड़े प्राइवेट वाहनों के बारे में पूछताछ की। स्वास्थ्य सेवाओं में घोर लापरवाही देख उन्होंने शासन को पत्र भेजे जाने की बात कही। इस दौरान कुछ व्यापारी नेताओं ने पोलियों कार्य में लगे पर्यवेक्षक रामपाल सिंह की शिकायत की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने सत्यापन के नाम पर पैसे लेने के आरोप भी लगाए। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अनिल कुमार ने बताया कि अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।