{"_id":"6a455d2d2f1d7cc0820dbe75","slug":"woman-distressed-by-illness-hangs-herself-to-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147470-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटक कर दी जान
Thu, 02 Jul 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14- शोभा की फाइल फोटो।
सहायल। थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव में बुधवार सुबह राजमिस्त्री की पत्नी ने बीमारी से परेशान होकर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दी।
गांव पुरवा बले निवासी मूलचंद राजमिस्त्री हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी शोभा को मिर्गी आती थी। इससे वह काफी समय से परेशान थीं। मूलचंद अनुसार बुधवार सुबह वह मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने गए थे। जब वह वापस घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह खिड़की से देखा गया। अंदर शोभा फंदे से लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद बेटे कृष्णा, दीपा और बेटी रुचि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति के अनुसार पत्नी बीमारी की वजह से काफी तनाव में थी, उसका लगातार इलाज भी कराया जा रहा था। महिला की मौत की सूचना फतेहपुर बिंदकी स्थित मायके दी गई। थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।