फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 05 Oct 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder
फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कुदरकोट। गांव चन्हैया आंबडेकर में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव कमरे में छत में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदा से लटका था। सचूना पर पहुंचे मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद पति, ससुर व सास महिला के दो बच्चों को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना ढकपुरा के गांव नगला बसंत निवासी रश्मि (24) की शादी चार साल पहले कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया आंबेडकर निवासी करन से हुई थी। रविवार सुबह करीब सात बजे ससुर सरवन ने रश्मि के भाई रामनारायण को कॉल कर घर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। घर के एक कमरे में रश्मि का शव फंदे से लटका मिला। शव देख मायके पक्ष के लोग बिलख पड़े। पति, सास, ससुर उसके बेटे अरब (3) शिवा (2) को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जांच के दौरान कमरे की छत में लगे पंखे में फंदा लटका मिला। शनिवार को बनाया गया खाना चूल्हे पर रखा मिला। सामान भी बिखरा पड़ा था। भाई ने घटना के एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट की आशंका जताई। उसने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार को भी बहन के ससुर ने कॉल कर रविवार को आने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सितंबर को बहन ने फोन पर ससुरालीजन द्वारा काफी दिनों से प्रताड़ित करने की जानकारी दी थी। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 05 एयूआरपी 07 रश्मि की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed