फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies under suspicious circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 14 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लौटा था। देर रात पेट में दर्द होने के कारण पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद के साथ मारपीट की।
जगजीवनपुर निवासी ब्रजमोहन पुत्र तेज सिंह दिल्ली में अपनी पत्नी जूली(25) देवी और अपने दो बच्चों के साथ नौकरी करता है।
लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली में फंसा हुआ था। बुधवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव वापस आया था।
बुधवार देर रात अचानक पेट में दर्द होने पर जूली की हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे लेकर जिला अस्पताल ले गया।
जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का पति व ससुराल पक्ष के लोग गुरुवार दोपहर शव को गांव ले आए।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर मृतका के पति ब्रजमोहन के साथ मारपीट कर दी।
सीओ अजीतमल कमलेश नरायन पांडेय, नायब तहसीलदार पवन कुमार व एसओ फफूंद राजेश चौहान ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक ढाई वर्षीय पुत्र केशव व एक दस माह की पुत्री अनन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed