फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies after consuming poison under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की जहर खाने से मौत

Wed, 25 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison under suspicious circumstances
किरन देवी के फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के गदनपुर में महिला की जहर खाने पर हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले इलाज के लिए सैफई ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने संतान न होने ससुराल वालों पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाकर शिकायत की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गदनपुर निवासी श्यामजी की पत्नी किरन देवी (30) की रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जहर खाने और हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान किरन की सोमवार शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे बेला थाना क्षेत्र के ककरहिया निवासी पिता कन्हैया लाल ने फफूंद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने बेटी किरन की शादी 25 फरवरी 2011 को गदनपुर, फफूंद निवासी श्यामजी के साथ की थी। शादी के डेढ़ साल तक बच्चा न होने पर परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि रविवार को ससुराल वालों ने एक राय होकर बेटी के साथ मारपीट कर जहर खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे सैफई ले गए। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ललिता कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में महिला के जहर खाने से मौत की जानकारी मिली है। फिर भी मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed