{"_id":"6377c847780b43207370c389","slug":"woman-dies-after-consuming-poison-auraiya-news-knp729028487","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
बेला। पारिवारिक कलह में बेला थाना क्षेत्र के निवादा गांव में गुरुवार रात महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई।
बेला थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी गोविंद की शादी करीब पांच साल पहले कानपुर देहात के धन्नापुरवा गांव निवासी सोनी (28) से हुई थी। दोनों के एक चार साल का बेटा आयुष है। ग्रामीणों के मुताबिक, पांच दिनों से किसी बात पर दंपती के बीच अनबन चल रही थी। आए दिन होने वाली कलह से परेशान होकर सोनी ने गुरुवार देर रात करीब नौ बजे जहर खा लिया।
सोनी को तड़पता देख पास के अस्पताल ले गए, जहां कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर देर रात करीब एक बजे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर थाने पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बेला थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।