फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman creates ruckus outside police station, video goes viral

Auraiya: कोतवाली के बाहर महिला ने किया हंगामा, बोली-बेटी से हुई थी छेड़छाड़, आरोपियों पर नहीं की गई कार्रवाई

Tue, 05 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

महिला का पुत्र पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस ने बाबा डेरा थाना ऊना हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसको लेकर उसके परिजनों ने हंगामा किया है।

विज्ञापन
Woman creates ruckus outside police station, video goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली गेट पर मंगलवार दोपहर को एक महिला ने सड़क पर लेटकर हंगामा किया। इस बीच किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल ने महिला को समझाया।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी का शांतिभंग में चालान किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का मंगलवार दोपहर को अजीतमल कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस पर उसके साथ मारपीट करने व बेटे को फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसकी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। वह लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही है। मंगलवार को न्याय मिलता न देख वह कोतवाली के बाहर जमीन पर लेट कर हंगामा करने लगी। पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का पुत्र पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था, जिसे पुलिस ने बाबा डेरा थाना ऊना हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसको लेकर उसके परिजनों ने हंगामा किया है। आरोपी की बहन ने गांव के एक खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोपी ने हाई कोर्ट से स्टे लिया है। महिला की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिला व उसकी बेटी का शांतिभंग में चालान किया गया है। -भरत पासवान, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed