फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman commits suicide by hanging herself, police engaged in investigation

Auraiya News: फंदा लगाकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself, police engaged in investigation
औरैया। भरतपुर गांव में एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौत का करण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के समय ससुर शहर स्थित दुकान पर था जबकि पति पंजाब सतसंग सुनने गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव भरतपुर निवासी बलराम सिंह कुशवाहा की 32 वर्षीय पत्नी रश्मि का शव सोमवार शाम करीब चार बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छत के रास्ते जाल खोलकर पुलिस घर में प्रवेश हुई। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया। पूछताछ में महिला के ससुर अतर सिंह ने बताया कि बेटा बलराम सिंह सतसंग सुनने पंजाब गया है।
विज्ञापन

इसके साथ गांव के कुछ लोग भी गए हैं। बताया कि उसके गांव में दो मकान हैं। एक मकान में सामान रखा रहा है जबकि एक मकान में परिवार रहता है। घटना दूसरे घर की है जिसमें सामान रखा रहता है। महिला की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक बेटी प्रीति है। पुलिस की सूचना पर कानपुर देहात सिकंदरा के गांव जटिया स्थित मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी के बाद पति भी पंजाब से घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed