फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman and daughters beaten in property dispute; FIR lodged.

Auraiya News: बंटवारे के विवाद में महिला व बेटियों को पीटा, प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman and daughters beaten in property dispute; FIR lodged.
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के पुरानी दिबियापुर में मकान व खेत के बंटवारे को लेकर महिला व उसकी दो बेटियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुमन देवी पत्नी गिरीश बाबू मूल रूप से पुरानी दिबियापुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में परिवार सहित बर्रा-दो कानपुर नगर में निवास कर रही हैं। उनका परिवारजनों से मकान व खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। चार अक्टूबर को शाम करीब चार बजे बंटवारे की बातचीत के लिए अपने पति गिरीश बाबू व दो बेटियों पूजा व अनु के साथ अपने पैतृक घर पुरानी दिबियापुर आई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान देवर रिंकू, मुकेश, शोभित पुत्र रिंकू व अंकित ने गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर चारों ने मिलकर महिला व उसकी दोनों बेटियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी इससे तीनों को चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका सोने का मंगलसूत्र, कान के बाले और अंगूठी गिर गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed