{"_id":"4f171dc40d28f28a549d4e7d4b3378b7","slug":"with-the-holly-festival-in-brij-radheshyam-ki-leela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज की होली के साथ महोत्सव में राधेश्याम की लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज की होली के साथ महोत्सव में राधेश्याम की लीला
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
देरशाम शुरु हुई औरैया महोत्सव में बृज की होली कान्हा-राधा की रासलीला के साथ लोगों के मन को खूब भाई। राधा और कृष्ण की लीला का मंचन कर रहे कलाकारों ने अद्धभुद् छटा बिखेरते हुए पंडाल बैठे हुए श्रोताआें का मन मोह लिया। पूरा पंडाल भक्ति रस मय चूर की दिखा।
विज्ञापन
गेल द्वारा प्रायोजित बृज की होली का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देरशाम प्रारंभ हुआ। नाट्य मंचन में कलाकारों ने राधा और श्याम की रासलीला का मंचन करते हुए पंडाल में बैठे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
श्याम तेरा रंग सालौना है जैसे गीतों पर नृत्य करते हुए कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी इंद्रपाल उत्तम, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता विद्युत पंकज शर्मा सहित बीएसए राजेश कुमार श्रीवास व डीआईओएस राजकुमार पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन