फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wishes and desires are far from the man - Pandit Pradeep

इच्छा और लालसाओं से दूर रहे मनुष्य - आचार्य प्रदीप

Fri, 18 Sep 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wishes and desires are far from the man - Pandit Pradeep

भौतिक संसाधनों में फंसा मनुष्य मोह जाल में जकड़ा रहता है। वह अपने जीवन में सद आचरण को उतार नहीं पाता है, जिससे उसका जीवन अशांति में फंसता चला जाता है। सच्चे सुख और शांति के लिए मनुष्य को इच्छा और लालसा दोनों का त्याग करना होगा। यह बात कथावाचक आचार्य प्रदीप ने भक्तों के बीच कही।

विज्ञापन



अयाना रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान पंडित प्रदीप द्विवेदी ने भक्तों से कहा कि लालसाओं के मोह में जकड़ा व्यक्ति कभी स्थाई शांति नहीं प्राप्त कर सकता है, उनका मन हमेशा भौतिक संसाधनों की ओर भटकता रहता है, उसे लगता है कि यह चीज उसे मिल जाए तो उसकी पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


फिर दूसरी चीज, तीसरी उसकी लालसा बढ़ती जाती है और वह भटकता चला जाता है। कहा कि मन की शांति उसे अपने में ही खोजनी चाहिए, जिससे उसके भटकते मन को शांति मिल सके। उन्होंने कहा कि मन की शांति गुरुओं की शरण व धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग मात्र करने से मिलती है। कथा श्रवण के दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed