{"_id":"65c3c4f91ea943494d002c34","slug":"will-provide-all-possible-help-to-the-victims-family-chandrashekhar-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108366-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को हर संभव मद्द दिलाएंगे : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को हर संभव मद्द दिलाएंगे : चंद्रशेखर
Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सहार। युवक की हत्या के मामले में भीम आर्मी के सह संस्थापक व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बहादुरपुर गांव पहुंचे। यहां पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव मद्द का भरोसा दिया।
बहादुरपुर गांव पहुंचने के बाद पीड़ित परिजनाें से बंद कमरे में 20 मिनट तक बातचीत की। प्रशासन से नामजद सभी आरोपियों को जेल भेजने व पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की। मृतक बृजेश के तीनों बच्चों को सरकारी नियमों के आधार पर मद्द मिले। परिवार को न्याय नहीं मिला तो 11 फरवरी को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे।। इस दौरान उन्होंने मृतक बृजेश की मां सुनीता देवी की दो दिसंबर 2020 को हुई हत्या मामले को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि जब मां की हत्या हुई थी तब ही मामले को गंभीरता से लिया जाता तो बृजेश की जान नहीं जाती। वह 12 : 25 मिनट पर गांव पहुंचे और डेढ़ घंटे तक रुके। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ वह रसूलाबाद की ओर निकल गए।