फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife went to call police, husband hanged himself

Auraiya News: पत्नी गई पुलिस बुलाने, पति ने फांसी लगा दी जान

Fri, 28 Jul 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife went to call police, husband hanged himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मोहल्ले में गुरुवार देर रात नशे के लती पति के उत्पीड़न से परेशान पत्नी पुलिस बुलाने गई तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। वापस लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला नरायनपुर काली माता मंदिर रोड पर रहने वाला श्यामजी (32) पुत्र अशोक कुमार ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार देर रात लगभग 10:30 बजे गृह गलह के चलते उसने अपने घर के अंदर कमरे में साड़ी के माध्यम से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के संबंध में मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक आए दिन अपनी पत्नी रजनी व बच्चों के साथ नशे की हालत में मारपीट करता था।
विज्ञापन

गुरुवार को भी उसने पत्नी व बच्चों से मारपीट की थी। रोज-रोज की मारपीट से परेशान पत्नी बच्चों किट्टू (10), पिहू (8), मिष्टी (5) व डेढ़ साल के बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी। इस पर पुलिस रजनी के साथ उसके घर पहुंची। जहां पुलिस ने चैनल खुलवाने का काफी प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद जब चैनल नहीं खुला, तो पुलिस चैनल का ताला तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर कमरे में जाकर देखा तो श्याम जी फंदे पर लटका दिखा। पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि गृह कलह के चलते युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article