{"_id":"60c8e2708ebc3e33044a4149","slug":"wife-used-to-talk-to-lover-from-sister-s-mobile-auraiya-news-knp6343919137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के मोबाइल से पत्नी करती थी प्रेमी से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के मोबाइल से पत्नी करती थी प्रेमी से बात
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव अंतोल निवासी सब्जी विक्रेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व चेहरे पर कई वार के साथ चोट के निशान पाए गए हैं। गुप्तांग और गला काटने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों को लेकर हत्या किए जाने के कई पुख्ता सबूत मिले हैं। मृतक ने पत्नी के लौट कर आने पर उसका सिम तोड़ दिया था। पत्नी बहन के मोबाइल से प्रेमी से बात करती थी। इन बातों को लेकर पुलिस सबूत जुटाने में जुटी है।
अंतोल निवासी सब्जी विक्रेता सुखलाल की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी का किसी युवक से अवैध संबंध होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक घटना के कुछ दिन पहले पत्नी को घंटों फोन पर बाते करता देख पति सुखलाल ने उसका सिम तोड़ दिया था।
जिसके बाद पत्नी बहन के फोन से प्रेमी के संपर्क में रहने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी, पुत्री व साली को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली और नोएडा में मुख्य आरोपी की तलाश
सुखलाल की हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो टीमें बाहर भेजी हैं। उधर सर्विलांस टीम भी पत्नी व साली के मोबाइल नंबर का पूरा ब्योरा जुटाने में लगीहै। मुख्य आरोपी के नोएडा और दिल्ली में होने के संकेत पुलिस को मिले हैं।
पुलिस को हत्या के पीछे कई सुराग हाथ लगे हैं। खुलासे के नजदीक है। इस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश को दो टीमें जिले के बाहर भेजी गईं हैं। उम्मीद है एक-दो दिन में मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। - शिष्य पाल, एएसपी