फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife had gone to her mother's house, body found hanging from a noose in the house

Auraiya News: पत्नी गई थी मायके, घर में फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wife had gone to her mother's house, body found hanging from a noose in the house
सहार। घर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी के मायके जाने से वह घर पर अकेला था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा हरजू निवासी सुमित पाल (40) अपने घर पर अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी सीता देवी अपने मायके गई थीं। सुमित के दो बेटे आदर्श व उत्कर्ष घटना के समय अपने दादा रामसरन पाल के घर पर सोए थे। रविवार की सुबह सुमित के बेटे उसको जगाने गए तो दरवाजा बंद मिला। आवाज दी मगर उसका कोई जवाब न मिला।
इसके बाद बेटे आदर्श ने अपने दादा को सूचना दी। दादा रामसरन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत डायल 112 और सहार पुलिस को सूचना दी। थाने के उपनिरीक्षक शिववीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छत से भीतर दाखिल हुए।
विज्ञापन

वहां सुमित पाल का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। एसओ पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed