फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेवफाई की सजा मौत': प्रेमी को बचाने दौड़ी थी पत्नी, पति बोला- मारता नहीं तो मुझे मारे देते, पढ़ें पूरा माजरा

Fri, 16 Jun 2023 10:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 16 Jun 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
punishment for infidelity is death, Wife ran to save her lover, husband said  If he didnt kill they would have
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के दोहरे हत्याकांड में पुलिस हिरासत में आए आरोपी शोभाराम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी से बोला कि मैडम, पत्नी ने बेवफाई की, जब मैं सुखवेंद्र को मार रहा था। उसे बचाने के लिए पत्नी कई बार दौड़ी। बार-बार वह यही कह रही थी हाय मेरे राजा को मत मारो।

बस इसी बात से मुझे और गुस्सा आ गया। शादी के दस साल हो गए, उसने मुझसे कभी मेरे राजा नहीं कहा। उसने कहा कि मैं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा और पत्नी इश्क लड़ाती रही। परिवार न बिखरे इस पर कई बार उसे समझाया, लेकिन वो नहीं मानी।

पुलिस के सामने जब वह अपना जुर्म कबूल कर रहा था। उस समय उसकी आंखों में अपने किए का पछतावा हो रहा था। पुलिस जब उसे थाने के लॉकअप में ले जाने लगी, तो उसने यह जरूर पूछा कि उसका बेटा देव (5) व छह माह की बेटी एंजल कहा है। इस पर उसे बताया गया कि दोनों सुरक्षित जगह हैं।

punishment for infidelity is death, Wife ran to save her lover, husband said  If he didnt kill they would have
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस हिरासत में शोभाराम ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर पर काम करके लौटा था। जब घर आया तो पत्नी छत पर थी। वह स्वयं खाना निकाल कर खाने बैठा। इस पर पत्नी ने कहा खाने में नमक कुछ कम है। वह समझ नहीं पाया और पत्नी ने कुछ मिला दिया। खाना खाने के बाद से ही उसे नींद आने लगी।

punishment for infidelity is death, Wife ran to save her lover, husband said  If he didnt kill they would have
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

मारता नहीं तो वो मुझे मारे देते
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शोभाराम ने पुलिस को स्वयं जानकारी दी। कहा कि अब वह सुकून महसूस कर रहा है। पुलिस को बताया कि यदि वह सुखवेंद्र और पत्नी की हत्या न करता तो खुद मारा जाता। उसने पुलिस के सामने कहा कि पहले उसने सुखवेंद्र पर वार किया, तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी पर वार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
punishment for infidelity is death, Wife ran to save her lover, husband said  If he didnt kill they would have
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

सुखवेंद्र की हत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल
सहायल थाना क्षेत्र के ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर के रहने वाले सुखवेंद्र की हत्या के बाद मां मीना देवी, पिता लायक सिंह व भाइयों कुलदीप, रिंकू का बुरा हाल रहा। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखे। सुखवेंद्र के पिता सहार थाने में होमगार्ड है और घटना वाली रात ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन
punishment for infidelity is death, Wife ran to save her lover, husband said  If he didnt kill they would have
auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने संभाले रागिनी के बच्चे
रागिनी के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी चांदनी (9) कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव झकरगढ़ा गई है। रागिनी के साथ पांच वर्ष के बेटा देव व छह माह की बेटी एंजल थी। हत्या के बाद पति शोभरामा के गिरफ्तार हो जाने पर घर पर कोई नहीं रहा। इस पर पुलिस कर्मियों ने मृतका के मायके जानकारी देने के साथ ही दोनों बच्चों को पड़ोसियों को दिए। मायके वालों के आने तक पड़ोसी उनकी देखरेख करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed