फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी की बाहों में समाई थी बीवी: मौत के घाट उतारने के बाद पति बोला- बेवफा थी, मुझसे कभी नहीं बोली मेरे राजा..

Thu, 15 Jun 2023 06:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

Auraiya Crime: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा और उसने ईंट से कूचकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को खुद जानकारी दी। 

विज्ञापन
Seeing the wife in an objectionable condition with her lover, husband killed both of them
घटना बयां करता हत्यारोपी शोभराम - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख आग बबूला पति ने दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने स्वयं पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस हिरासत में आए हत्यारोपी शोभाराम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी से बोला कि मैडम, पत्नी ने बेवफाई की, जब मै सुखवेंद्र को मार रहा था उसे बचाने के लिए पत्नी कई बार दौड़ी।



बार-बार वह यही कह रही थी हाय मेरे राजा को मत मारो। बस में इसी बात से मुझे और गुस्सा आ गया। शादी के दस साल हो गए, उसने मुझसे कभी मेरे राजा नहीं कहा। कहा कि मैं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा और पत्नी इश्क लड़ाती रही। परिवार न बिखरे इस पर कई बार उसे समझाने की कोशिश भी, पर पत्नी नहीं मानी और अक्सर सुखवेंद्र से मिला करती थी। पुलिस के सामने जब वह अपना जुर्म कबूल कर रहा था।

Seeing the wife in an objectionable condition with her lover, husband killed both of them
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उस समय उसकी आंखों में किसी भी बात का डर नहीं था और न ही अपने किए का पछतावा हो रहा था। पुलिस जब उसे थाने के लॉकअप में ले जाने लगी तो उसने एक बार यह जरूर पूछा कि उसका बेटा देव (5) व छह माह की बेटी एंजल कहा है। इस पर उसे बताया गया कि दोनों सुरक्षित जगह हैं।
Seeing the wife in an objectionable condition with her lover, husband killed both of them
सुखवेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस हिरासत में शोभाराम ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर पर काम करके लौटा था। जब घर आया तो पत्नी छत पर थी। वह स्वयं खाना निकाल कर खाने बैठा। इस पर पत्नी ने कहा खाने में नमक कुछ कम है। वह समझ नहीं पाया और पत्नी ने कुछ मिला दिया। खाना खाने के बाद से ही उसे नींद आने लगी। इस पर वह अपने बेटे देव को लेकर कमरे में सो गया, पत्नी भी पास में बच्ची को लेकर लेट गई। रात 11 बजे जब आंख खुली तो पत्नी नहीं दिखी थी। उसने कहा कि उसे खाने के बाद ही अहसास हुआ था कि पत्नी ने कुछ नशीला पदार्थ मिलाया है। मगर वह अनदेखी कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Seeing the wife in an objectionable condition with her lover, husband killed both of them
सुखवेंद्र के घर पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मारता नहीं तो वो मुझे मारे देते
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शोभाराम ने पुलिस को स्वयं जानकारी दी। कहा कि अब वह सुकून महसूस कर रहा है। पुलिस को बताया कि यदि वह सुखवेंद्र और पत्नी की हत्या न करता तो खुद मारा जाता। उसने पुलिस के सामने कहा कि पहले उसने सुखवेंद्र पर वार किया तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी पर वार किया था। दोनों के मरणासन्न होने के बाद उसने सोचा कि यदि छोड़ देगा तो रास्ते में आते जाते उसकी हत्या की जा सकती है। इस लिए बिना कुछ देर किए दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Seeing the wife in an objectionable condition with her lover, husband killed both of them
शोभराम के घर पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सुखवेंद्र की हत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल
सहायल थाना क्षेत्र के ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर के रहने वाले सुखवेंद्र की हत्या के बाद मां मीना देवी, पिता लायक सिंह व भाइयों कुलदीप, रिंकू का बुरा हाल रहा। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखे। सुखवेंद्र के पिता सहार थाने में होमगार्ड है और घटना वाली रात ड्यूटी पर थे। घर पर छोटा बेटा रिंकू, सुखवेंद्र व पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई कुलदीप बाहर नौकरी करता है। सबसे छोटा सुखवेंद्र ही था। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed