दहेज में दो लाख रुपए व कार की थी डिमांड, नहीं मिले तो पत्नी व बच्चे को घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपए व कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर नवजात शिशु के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के गांव सेंगनपुर निवासी लड्डन ने अपनी बेटी अंजुमा फराद का निकाह नौरंगाबाद निवासी आजम अली से किया था। उसको चार माह का बच्चा भी है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार व दो लाख रुपए की डिमांड करने लगे थे।
बीते दिन ससुरालीजनों ने फिर दहेज की मांग शुरू की। मांग पूरी ने होने पर उसे मारपीट कर बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति आजम अली, सास मुन्नी, ससुर आरिफ अली व अरविंद, शौकीन अली तथा बबली निवासी नौरंगाबाद इटावा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।