फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Who will win Shraddha in season two

जीतेगा कौन सीजन टू में श्रद्धा ने जीती 900 की धनराशि

Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Who will win Shraddha in season two
औरैया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम जीतेगा कौन सीजून-टू कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सोमवार को श्रद्धा पोरवाल ने 900 रुपये की धनराशि जीती।
विज्ञापन

अतिथियों के रूप में विचित्र पहल संस्था की तुलसी शाखा अध्यक्ष लकी पोरवाल, कवि अजय अंजाम, मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की प्रदेश महामंत्री एकता गुप्ता मौजूद रहीं। कवि अंजय अंजाम ने मां सरस्वती की वंदना की, तब कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की जबरदस्त भीड़ थी। वहीं, हाट सीट पर पहुंचने को छात्रों में उत्साह दिखा। प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने हाट सीट पर प्रतिभागी को पहुंचाने के लिए सवाल पूछे, जिसके जवाब देने में छात्र उत्साहित थे। सोमवार को कार्यक्रम में सिर्फ चार प्रतिभागी हाट सीट पर पहुंचे। इसमें कुमारी अवनि यादव, कुमारी वंदना, कुमारी श्रद्धा पोरवाल और आद्या चतुर्वेदी शामिल रहीं। श्रद्धा पोरवाल ने सबसे अधिक 900 रुपये की धनराशि जीती। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार राशि व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed