फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   While shouldering the responsibility of the family, Advait got selected in CGL

Auraiya News: परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ अद्वैत ने सीजीएल में पाया चयन

Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
While shouldering the responsibility of the family, Advait got selected in CGL
फोटो-31- अद्वैत। संवाद - फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
औरैया। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) का फाइनल रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन

शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी अद्वैत ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। वह इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस इस उपलब्धि के लिए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
मां किरन देवी ने बताया कि उनका पूरा परिवार पहले अछल्दा कस्बे के हरीगंज बाजार में रहता था। अद्वैत के पिता विजय सेन अछल्दा बीआरसी के सुर्खीपुर कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। पांच जून 2025 में पिता का देहांत हो गया था। इस संकट के बीच अद्वैत ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। अक्टूबर 2025 में अद्वैत ने अनुकंपा नियुक्ति में लुहियापुर कंपोजिट विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी पाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमएससी कर रही बड़ी बहन निवेदिता व मां की देखभाल के साथ अद्वैत घर पर रहते हुए लगातार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहा। इसका परिणाम बृहस्पतिवार को सामने आया। सीजीएल की परीक्षा पास करते हुए अद्वैत का चयन इनकम टैक्स में कार्यालय अधीक्षक पद पर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अद्वैत ने बताया कि इस परीक्षा में पहले प्री फिर मेंस पास किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई अछल्दा में जबकि इंटरमीडिएट उरई में हुई थी। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई इटावा से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed