फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   While saving the car, the container broke the railing and fell down, the driver injured

Auraiya News: कार को बचाने में रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा कंटेनर, चालक घायल

Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
While saving the car, the container broke the railing and fell down, the driver injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र की उमरैन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला दौलत गांव के सामने लखनऊ से फिरोजाबाद जा रहा कंटेनर बुधवार सुबह ओवरटेक कर रही कार को बचाने में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। इसमें चालक घायल हो गया व क्लीनर को मामूली खरोंचें आईं।
जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरिकी के गांव इमरतपुर निवासी फरमान (32) अपने साथी क्लीनर सोहेल के साथ मंगलवार रात लगभग एक बजे खाली कंटेनर लेकर फिरोजाबाद से भाड़ा लोड करने के लिए निकला था। बुधवार सुबह लगभग छह बजे जैसे ही वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइल संख्या 138 पर पहुंचा ही था। तभी पीछे की ओर से आ रही सफेद रंग की कार ने उसे गलत दिशा से ओवरटेक किया। इ
विज्ञापन

से बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर नीचे जा गिरा। दुर्घटना में कंटेनर चालक फरमान को काफी चोटें आईं और क्लीनर सोहेल के शरीर में खरोंचें आ गई। घटना की सूचना पाकर उमरैन चौकी इंचार्ज हरकेश कुमार के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी की मदद से घायल चालक फरमान को सैफई भिजवाया गया। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए सैफई भिजवाया गया है। मौके पर यातायात सुचारु रूप से चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed