{"_id":"99d740c1295ae98ac7461c7bb041c732","slug":"where-will-you-be-born-daughter-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं पैदा होगी तो बहू कहां से लाओगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नहीं पैदा होगी तो बहू कहां से लाओगे
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक मदन गौतम ने कहा कि महिलाओं अपने हकों की लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। कहा कि अगर बेटी नहीं पैदा होगी तो बहू कहां से लाओगे। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाए जाने की लोगों से अपील की। साथ ही महिलाओं को जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विधायक गौतम राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान उद्घाटन संबोधन कर रहे थे। एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार होते हैं। कहा कि हम सभी को एक होकर दहेज प्रथा पर रोक लगवानी चाहिए, तभी समाज खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन
कालेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोपाल इंटर कालेज की दीप्ति मिश्रा, सोनल व मांडवी, नगर पालिका इंटर कालेज की शिवानी पांडेय, मधूवाला, प्रिया, चौ. विशंभर सिंह बालिका भारतीय विद्यालय की प्रतिभा पांडेय, सुप्रिया त्रिपाठी, सलोनी दुबे व तिलक इंटर कालेज के आकाश, आशीष व आकांक्षा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोपाल इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भारतीय विद्यालय बालिका इंटर कालेज ने द्वितीय व तिलक इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर सीएमओ डा. एन.के.एस यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद सागर, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. श्याम सूरी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।