फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Where Will not bring the daughter -in-law

बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे

Thu, 19 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 19 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Where Will not bring the daughter -in-law

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे की श्रृंखला में बुधवार को सदर तहसील सभागार में महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों, गीत-कहानियों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक पेश कर इस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रभारी डीपीओ प्रदीप वर्मा ने महिलाओं को संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेेंद्र सिंह ने महिलाओं को अधिकाधिक बचत करने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा न केवल संस्कार देती है बल्कि तरक्की का मार्ग भी खोलती है।

 
प्रभारी महिला एसओ संगम भदौरिया ने महिला सुरक्षा, 1090 योजना की विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा रानी ने महिलाओं को पोषाहार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डीआईओ निशांत गुप्ता ने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीडीओ सदर एचडी श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत सहित सभी ब्लाकों की सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed