फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When wife stopped him from going to the wedding after drinking alcohol, he committed suicide by hanging himself

Auraiya News: पत्नी ने शराब पीकर शादी में जाने से रोका तो फंदा लगा दी जान

Sat, 13 Jul 2024 03:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
When wife stopped him from going to the wedding after drinking alcohol, he committed suicide by hanging himself
औरैया। शादी समारोह में शराब पीकर जाने से पत्नी ने रोका तो युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोठी गांव निवासी जयचंद्र उर्फ छोटे (32) राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब का लती था। बृहस्पतिवार को गांव में शादी समारोह था। जयचंद्र वहां शराब के नशे में पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने नशे में देख घर भेज दिया। उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि लौटने पर पति से खाना खाने को कहा, लेकिन वह शराब पीकर दोबारा शादी में बज रहे डीजे पर नाचने की जिद करने लगे। जब उसने जाने से मना किया तो वह घर के अंदर कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसने शोर मचाया तो शादी में गए परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे जयचंद्र को लटका देखा। परिजनों उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अयाना थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के तहत जयचंद्र शराब का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed