{"_id":"660d9364e438011b1506a8ad","slug":"when-the-young-man-who-was-creating-ruckus-was-stopped-he-clashed-with-the-health-workers-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110474-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हंगामा कर रहे युवक को रोका तो स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हंगामा कर रहे युवक को रोका तो स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला मरीज के तीमारदार ने खासा हंगामा किया। हंगामा करने से रोकने पर स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता की और भिड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक का शांति भंग में चालान किया है।
बुधवार दोपहर में स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित कैंटीन में एक मरीज का तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी बैठे थे। इसी दौरान नशे में धुत एक तीमारदार ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। जब यहां बैठे स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक को रोका तो आरोपी ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विजय आनंद ने थाना पुलिस को सूचना दी। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि फफूंद क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी विशाल पाल का शांति भंग में चालान किया गया है।