फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the girl refused to marry him in a love affair, the young man hanged himself

Auraiya News: प्रेम प्रसंग में युवती ने शादी से किया इन्कार तो युवक फंदे से लटका

Tue, 12 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
When the girl refused to marry him in a love affair, the young man hanged himself
औरैया। प्रेम प्रसंग में जनेतपुर गांव में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि प्रेमिका ने लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद शादी से इन्कार कर दिया था। इससे युवती परेशान था। सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर धौरेरा निवासी महेंद्र राजपूत उर्फ सोनू (26) का शव जरूहोलिया गांव जाने वाले रास्ते में पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शव देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली के इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच कर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार उसका एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

चेचक के दाग निकलने पर प्रेमिका ने खत्म कर दिया था रिश्ता
औरैया। सालों से महेंद्र और युवती रिश्ते में थे, दोनों के घरवाले उनकी शादी के लिए राजी थे। कुछ दिन पहले जब महेंद्र को चेचक निकली और उसके दाग चेहरे पर दिखने लगे तो प्रेमिका ने उससे रिश्ता खत्म कर दिया।
जिसके बाद उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी जान देने का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसे उसने धोखा...लिखकर पोस्ट किया है।
यह तथ्य पुलिस की जांच में सामने आए हैं। सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर निवासी महेंद्र राजपूत का अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से सालों से प्रेम प्रसंग था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में युवक के शरीर पर चेचक के दाने निकल आए थे।
हालत बिगड़ने पर युवती को संक्रमण से बचाने के लिए वह घर पर ही था। 10 दिन पहले हालत में सुधार हुआ तो उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल की, लेकिन बातचीत के दौरान महेंद्र के चेहरे पर चेचक के दाग देख उसने दूरी बना ली।
चार दिन पहले युवती ने महेंद्र से शादी करने से भी इन्कार कर दिया। इससे महेंद्र काफी दुखी था। उसने युवती से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो डाली। इसमें लिखा कि एक दिन सबके सपने पूरे करके हमेशा के लिए सो जाउंगा... इस जिंदगी से बहुत ज्यादा थक चुका हूं। युवक ने पोस्ट में बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया है।

वहीं, घटना के कुछ घंटे पहले उसने प्रेमिका के साथ फोटो पोस्ट की। फिर फंदा व धोखा दिया... लिखकर वीडियो पोस्ट किया। उसके भाई विनोद ने बताया कि महेंद्र एक युवती के संपर्क में था। दोनों की शादी की बात चल रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed