{"_id":"5e0a404d8ebc3e87ab491ef4","slug":"when-the-demand-was-not-met-the-in-laws-left-the-married-couple-auraiya-news-knp5353565152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मायके छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मायके छोड़ा
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी एक पीड़ित पिता ने महिला थाना में पुत्री के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न करने के चलते मायके छोड़ने का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नौली निवासी राधेश्याम अग्निहोत्री पुत्र स्व. बालक राम ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी लखनऊ जिले के आशियाना कॉलोनी मनुपुर रोड निवासी शुभम शुक्ला पुत्र प्रमोद कुमार के साथ 22 फरवरी 2016 को की थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। बताया कि शुरुआत में उसकी पुत्री ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन जब मांग पूरी न हुई तो ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप सेे प्रताड़ित करने लगे। इस पर पुत्री ने जब उन्हें जानकारी दी तो ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे।
इसी के चलते पुत्री को लगभग पंद्रह दिन पूर्व गाली गलौज करते हुए जेवर व कपड़ा आदि छीन कर मायके छोड़ कर चले गये। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति शुभम शुक्ला, ससुर प्रमोद कुमार, सास आरती देवी, जेठ शिवम उर्फ शिब्बू, जेठानी प्रिया, ननद श्वेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।