फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   wheat wet due to rain

क्रय केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम न होने से भीगा गेहूं

Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
wheat wet due to rain
औरैया। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद भी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आ रही है। मंगलवार को हुई बारिश से कई केंद्रों में खुले में रखा गेहूं भीग गया। हालांकि जिम्मेदार इससे इनकार कर रहे हैं। कई जगी बारिश के कारण तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बारिश से बिधूना मंडी समिति में खाद एवं रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखा गेहूं भीग गया। मजदूर लगाकर गोदाम में गेहूं रखवाया गया। साधन सहकारी समिति रुरुकला में गेहूं खरीद केंद्र के बाहर रखी बोरियां भीगती देख तिरपाल से ढंक दिया गया। केंद्र प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया 1114 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसान सेवा सहकारी समिति रुरुखुर्द के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं को अंदर रखवा दिया गया है। अभी तक 1750 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। कसबा बेला की मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी आराधना गिरी ने बताया कि किसानों से कहा जा रहा है कि वो क्रय केंद्र पर गेहूं इकट्ठा न करें। इसके बाद भी कुछ किसान पहुंचे थे, उन्हीं का कुछ गेहूं भीगा है।
विज्ञापन

किसानों के माथे पर पड़े बल
अजीतमल (औरैया)। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आए किसानों को मंगलवार को अचानक शुरू हुई बारिश ने खूब छकाया। मंडी में ट्रैक्टरों पर लदी गेहूं की बोरियों के भीगने से किसान परेशान दिखे। तिरपाल डालकर किसी तरह गेहूं को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बाबरपुर उपमंडी समिति पर लगे खाद्य एवं रसद विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर टोकन के हिसाब से किसान गेहूं बेचने आए थे। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। खरीद केंद्र के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि टोकन के हिसाब से खरीद की जा रही है। ज्यादा तेज पानी आने पर थोड़ी देर के लिए खरीद प्रभावित हुई थी। (संवाद)

वर्जन
जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं भीगने की जानकारी नहीं है। बिधूना के क्रय केंद्र पर खरीद के दौरान कुछ बोरियों के भीगने की जानकारी मिली है। केंद्र प्रभारी को बारिश के मद्देनजर पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। - सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed