{"_id":"653573fbb4bf71f17c030fd4","slug":"wheat-seeds-will-be-available-on-subsidy-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4408-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सब्सिडी पर मिलेंगे गेहूं के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सब्सिडी पर मिलेंगे गेहूं के बीज
Mon, 23 Oct 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कृषि विभाग इस बार किसानों को सब्सिडी पर 12 सौ क्विंटल गेहूं का बीज देगा। इसके अलावा चना, मटर व सरसों के बीज भी सब्सिडी पर दिए जाएंगे। जिले में चार प्रजाति के गेहूं के उन्नतिशील बीज आ गए हैं। किसान राजकीय बीज गाेदामों से ले सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में एक लाख 31 हजार 140 हेक्टेयर में रबी की फसलों की बुआई होगी। जिसमें अकेले एक लाख तीन हजार 78 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुआई की जानी है। इसे लेकर कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है। गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि के उन्नतशील बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिए जाएंगे। गेहूं की प्रजाति करन, बंदना, उन्नत पीवी 243, एचडी 2967 व नई प्रजाति 222 की 12 क्विंटल बीज शासन से आएंगे। इसमें से करीब 500 क्विंटल बीज पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 10 क्विंटल सरसों के बीज आने वाले हैं। प्रति किसानों को दो हेक्टेयर तक ही गेहूं, सरसों के बीज सब्सिडी पर दिए जाएंगे।