{"_id":"605e224c8ebc3e590b344ded","slug":"wheat-purchase-center-will-not-be-run-in-private-house-auraiya-news-knp6201173124","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी भवन में नहीं संचालित होंगे क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी भवन में नहीं संचालित होंगे क्रय केंद्र
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस बार जनपद में 52 क्रय केंद्र हैं। डीएम ने क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके मौके पर निजी भवन में क्रय केंद्र का संचालन न करने की बात कही गई।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे, आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। एक अप्रैल को प्रत्येक दशा में बैनर टांगने के निर्देश दिए हैं। एडीएम रेखा एस चौहान ने कहा कि कोई भी क्रय केंद्र निजी तथा प्राइवेट भवन में नहीं नहीं खोले जाएंगे। तहसील ब्लॉक साधन सहकारी समिति के भवन, मंडी अथवा उप मंडी स्थल में क्रय केंद्र संचालित होंगे।
एसडीएम को पंजीकरण सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। सभी एजेंसी तथा क्रय केंद्र प्रभारियों को इस आशय का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सौ क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले किसानों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता व अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।