फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   wheat purchae center will be added to portal

पोर्टल से जुड़ेंगे गेहूं क्रय केंद्र, बयोमैट्रिक सत्यापन के बाद होगी खरीद

Tue, 30 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
wheat purchae center will be added to  portal
औरैया। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी हो गई है। 60 केंद्रों पर खाद्य रसद विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से खरीद होगी। इस बार सभी क्रय केंद्रों को जियो टैगिंग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

पोर्टल से क्रय केंद्र क्षेत्रवार गांव से संबद्ध कर दिए जाएंगे। किसान अपना गेहूं संबद्ध क्रय केंद्र पर ही बेच सकेंगे। इस बार खरीद प्वाइंट ऑफ परचेज (पॉस) मशीन से होगी। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 40, एफसीयू के दो व पीसीयू के आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन

सिंचित भूमि का पंजीयन
किसानों के पंजीकरण पर भी शासन और प्रशासन बेहद सख्त है। इस बार सिंचित भूमि वाले किसानों का ही पंजीकरण किया जाएगा। सह खाताधारक के रूप में पंजीकरण कराने के लिए किसान का नाम खतौनी में होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मैच होने पर होगी खरीद
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जियो टैगिंग में किसानों का आधार कार्ड लिंक कराया जा रहा है। इसमें किसान अपने प्रतिनिधि के रूप में एक अन्य व्यक्ति का पंजीयन करा सकता है। केंद्र पर बायोमीट्रिक से सत्यापन होगा। जिसके बाद ही खरीद की जाएगी। गलत तरह से पंजीयन कराने वाले या फिर विभाग को सही जानकारी न देने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed