फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wheat harvesting stalled due to unseasonal rains

Auraiya News: बेमौसम बारिश से गेहूं की मढ़ाई-कटाई का काम ठप

Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting stalled due to unseasonal rains
औरैया/बिधूना। जिले में शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़े मौसम के बाद हुई बारिश से खेतों पर कटी पड़ी हजारों बीघा गेहूं की फसल भीग गई। इससे थ्रेसर से हो रही मढ़ाई का काम लगभग दो से तीन दिनों के लिए बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले में करीब एक लाख एक हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। अधिकांश स्थानों पर गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। करीब 15 से 20 फीसदी ही गेहूं की कटाई का काम पूरा हो सका है। ऐसे में शुक्रवार को अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। किसानों को मड़ाई का काम बीच में ही बंद करना पड़ा। बिधूना क्षेत्र में किसानों के खेतों में चल रहे थ्रेसर से मढ़ाई के काम को भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

किसान सर्वेश सिंह, राजीव सिंह, शिवमंगल सिंह, करन सिंह, बलवीर सिंह, रिंकू सिंह, सुरेश सिंह आदि ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। यदि रात में भी बारिश हुई तो गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका है। तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपालों से नुकसान की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान जरूर गिरेगा। 26 अप्रैल से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed