फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Were missing from the hospital doctor

अस्पताल से गायब मिले डाक्टर

Thu, 23 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Were missing from the hospital doctor

गुरुवार को उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की

विज्ञापन
सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सक मौके से नदारद थे। अस्पताल नर्स और आशा के हवाले मिला।

वार्ड में 16 घंटे से भर्ती प्रसूता की खबर तक न लेने पर सदस्य भड़क गईं। अस्पताल में व्याप्त गंदगी व अव्यवस्थाओं से खफा सदस्य ने डीएम को जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।

उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मनीषा त्रिवेदी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल से चिकित्सक नदारद मिले। महिला वार्ड में गंदगी फैली थी।

सफाई का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रसूता वार्ड में गंदगी से नवजात में संक्रमण फैल सकता है। वार्ड में बुधवार की रात 12 बजे से भर्ती फतेहपुर गुदरी अड्डा निवासी रूबी ने बताया कि शाम के 4 बज गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी चिकित्सक उसे देखने नहीं आया है।

इतना सुनते ही उन्होंने संबंधित महिला चिकित्सक को फोन लगाकर उनसे भर्ती महिला को अभी तक उपचार मुहैया न कराने का कारण पूछा। इस पर बताया गया कि उन्हें ऐसे किसी भी मरीज के भर्ती होने की जानकारी नहीं है। अस्पताल की नई बिल्डिंग के वार्ड में सिर्फ एक वृद्ध महिला भर्ती मिली।

इसके अलावा सभी बेड खाली थे। उन पर चादर भी नहीं थी। ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज और मौके पर पहुंचे डॉ. अरुण तिवारी को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

आयोग सदस्य मनीषा त्रिवेदी ने सभी स्थितियाें से डीएम को वाकिफ कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री को सीधे रिपोर्ट सौंप कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed