फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   wehicle will be purchased for mrf center

एमआरएफ सेंटर के लिए 80 लाख से खरीदे जाएंगे उपकरण

Tue, 15 Jun 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
wehicle will be purchased for mrf center
औरैया। नगर पालिका परिक्षेत्र में जगह-जगह डाले जा रहे कूड़े के स्थायी निस्तारण के लिए गांव सौंधेमऊ में बनाए गए एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का संचालन जल्द शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। सेंटर के लिए जरूरी वाहन व मशीनरी की खरीद के लिए पालिका की ओर से प्रस्ताव की फाइल डीएम के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है। अब डीएम की मुहर लगने का इंतजार है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के गांव सौंधेमऊ में 42 लाख की लागत से बने एमआरएफ सेंटर का संचालन कूड़ा उठाने के लिए जरूरी वाहनों के अभाव में शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण क्षेत्र में इधर-उधर कूड़ा फेंका जा रहा है। इस खबर को अमर उजाला ने तीन अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था। पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक बुलाकर बजट की उपलब्धता पर चर्चा की। एमआरएफ सेंटर के संचालन के लिए जरूरी वाहन व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 80 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर डीएम के पास फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर के संचालन के लिए गाड़ियों की कमी है। इसके लिए दो डंपर, दो ट्रैक्टर, एक बड़ी फॉगिंग मशीन, 280 ठेलों की खरीद के लिए प्रस्ताव बनाकर डीएम के पास भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलेगी, काम शुरू किया जाएगा।- बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed