{"_id":"6939c06e2ad20eaae300ca84","slug":"weeds-removed-from-the-minor-now-waiting-for-water-auraiya-news-c-211-1-aur1008-135835-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: माइनर से हटाया खरपतवार, अब पानी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: माइनर से हटाया खरपतवार, अब पानी का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-04-सफाई के बाद सूखा पड़ा सौनासी माइनर। संवाद
अनंतराम। ग्राम पंचायत सौनासी में माइनर की सिल्ट व खरपतवार हटाया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे किसानों को गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि रबी की फसलें आमतौर पर अक्तूबर और दिसंबर के बीच बोई जाती हैं। इनकी कटाई अप्रैल से जून के मध्य होती है। इन फसलों में गेहूं, चना, मटर, आलू और सरसों प्रमुख हैं। अक्तूबर और नवंबर बीतने के बाद दिसंबर का पहला सप्ताह चल रहा है।
किसान इन दिनों रबी फसलों की बोआई कर रहे हैं। कई किसानों के खेतों में फसलें खड़ी हैं। पानी के अभाव में खेतों की नमी कम हो गई है, इसलिए उन्हें पलेवा व फसल सिंचाई के लिए तत्काल पानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि पैगूपुर, दहियापुर, सुरायदा, सोनासी, फूलपुर, कुंजीपुर, मुडैनारूपशाह, चांदुपुर, कृपालपुर, सहित कई गांवों तक जाने वाले माइनर की सिल्ट सफाई पूरी हो चुकी है। किसान छोटे खां ने बताया कि गेहूं की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। पानी न मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। प्रेम नारायण का कहना है कि माइनर की सफाई पूरी हो चुकी है। इसके बाद अभी तक पानी नहीं आ रहा है। इससे फसलें सूख रही हैं।