Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weather pleasant due to seven mm rain, relief from heat

Auraiya News: सात एमएम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 02 Aug 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Weather pleasant due to seven mm rain, relief from heat
औरैया। भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार की शाम रिमझिम बारिश ने राहत दी। लगभग दो घंटे तक बारिश होती रही। मौसम सुहावना होने पर लोग देर शाम से घरों के बाहर घूमते दिखाई दिए। इधर बरसात के कारण शहर की कई बस्तियों और बाजारों में जलभराव देखने को मिला। इसके चलते बाजार शाम ढलते ही बंद हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप का कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। घरों से निकले लोग धूप से बचने का जतन करते देखे गए। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी रही। दोपहर बाद लगभग चार बजे अचानक आसमान में घने काले बादल छाए। इसके बाद पहले रिमझिम फुहारें पड़ी फिर तेज बारिश देखने को मिली। लगभग दो घंटे तक मौसम कुछ इसी तरह रहा। इससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लगभग सात एमएम बारिश देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। बताया कि अगले पांच दिनों में इसी तरह हल्की बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे है। इसके चलते तापमान में भी स्थिरता आएगी। इधर बारिश के चलते शहर के मोहल्ला नेबिलगंज, गुड मंडी, बताशा मंडी, गौशाला रोड, फूलमती मंदिर मार्केट, गुमटी मोहल्ला, आवास विकास कालोनी आदि मोहल्लों में जलभराव देखने को मिला। मौसम सुहावना होने पर देर शाम घरों की छतों पर लोग घूमते दिखे। वहीं बच्चों ने बारिश में भीगते हुए आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed