फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weather hit, hospital's OPD beyond 500

Auraiya News: मौसम की मार, अस्पताल की ओपीडी 500 के पार

Thu, 27 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 27 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Weather hit, hospital's OPD beyond 500
औरैया। जिले में मौसम में बदलाव और बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। 50 शैया जिला अस्पताल की दैनिक ओपीडी 500 के पार पहुंच रही है। वायरल फीवर, त्वचा रोग, पेट की परेशानी के साथ-साथ बढ़ता कोरोना संक्रमण भी चिंता का कारण बन रहा है। ऐसे में डॉक्टर साफ-सफाई और खाने पीने में परहेज की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश होने से सुबह और शाम के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। सुबह के समय मौसम ठंडा हो रहा है। वहीं दिन में गर्मी के साथ उमस महसूस होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। इससे बुखार, उल्टी दस्त के मरीज भी अस्पताल आने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खुजली के मरीज पहुंचे। प्रति दिन एक से दो मरीज डायरिया के मरीज 100 शैया में भर्ती हो रहे हैं। मरीज बढ़ने से पर्चा काउंटर व दवा वितरण पर लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी में मौजूद डॉ. अवधेश कटियार ने बताया कि लोगों को खानपान और रहन-सहन में संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है। ओपीडी में दिखाने आए मरीजों में कोविड के लक्षण दिखने पर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सरफराज अंसारी ने बताया कि खुले में बने खाद्य और पेय पदार्थों को सेवन करने से अमाशय और लीवर के रोगों का खतरा होता है। इसी के साथ खुले खाने पर मक्खियां बैठने से पेट का संक्रमण, हैजा, मलेरिया, पेचिश, दस्त जैसे रोग हो जाते हैं। हमेशा शुद्ध खाना ही खाना चाहिए। वहीं, खासकर गर्मी में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में मामूली भी लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। गर्मी में हलका खाना लें और फास्ट फूड से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed