फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   weather

खिली धूप ने सर्दी से दिलाई राहत

Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
weather
औरैया। सप्ताह भर से मौसम की बेरहमी झेल रहे लोगों को गुरुवार को धूप निकलने पर राहत मिली। पर यह राहत कुछ घंटे तक ही रही। शाम नजदीक आते ही आसमान में बादल घिर आए। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन मौसम बिगड़ने से हाड़ कंपाने वाली ठंड ने फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ठंड बढ़ते ही लोग घरों में दुबक गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गरीब व बेसहारा लोग सड़क के किनारे कूड़ा करकट और इधर उधर से लकड़ी जुटाकर अलाव जलाकर ठंड से बचाव के जुगत करते देखे गए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक हवाओं की गति अधिक होने के चलते बादल घिर गए। शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि तापमान में अधिक गिरावट के आसार नहीं देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों को हेड लाइट के सहारे रेंग-रेंग कर सफर तय करना पड़ा। पर सूर्य निकलने के साथ कोहरा छट गया। इसके बाद चटक धूप निकलने से लोगों को ठंड से निजात मिली। कई रोज बाद चटक धूप निकलने से कड़ाके की ठंड में ठहर सी गई जिंदगी पुराने ढर्रे पर लौट आई। बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिली। धूप खिली तो छतों पर भी भीड़ नजर आई, दोपहर के समय छतों पर बच्चे खेलते दिखे तो महिलाएं भी धूप सेकतीं नजर आईं। कई दिनों से कोहरा छाने से काम धंधा भी मंदा था। धूप निकलने पर दुकानदारों व कर्मचारियों ने भी पहले की तरह कामकाज किया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आद्रता अधिकतम 91 और न्यूनतम 55 प्रतिशत रिकार्ड की गई। हवाओं की गति दक्षिण पूर्वी दिशा में तीन से आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। दो दिन तक हल्की बारिश होने के आसार है। इसके बाद तापमान फिर सात से आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से ऊनी कपड़ों के साथ इलेक्ट्रिक उपकरण और लकड़ी आदि के दामों में इजाफा हो गया है। ऊनी कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजार का जायजा लेने पर पता चला कि ठंड बढ़ने रूम हीटर, ब्लोवर, गीजर व अन्य उपकरणों का टोटा हो गया है। लकड़ी व कच्चे कोयले का दाम भी तकरीबन डेढ़ गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed