फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water logging on road

स्टेट हाइवे की 25 किलो मीटर में 50 जानलेवा गड्ढे

Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
water logging on road
-बिलराया पनवाड़ी राजमार्ग में गड्ढे और भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला (औरैया)। बिलराया-पनवाड़ी राज्यमार्ग बदहाल है। हाल ये है कि बेला से असेनी तक 25 किलोमीटर सड़क में सैकड़ों गड्ढे हैं। इनमें से 20 किलोमीटर के दायरे में 50 गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश में सड़क तालाब नजर आती है लेकिन अफसर हैं कि सुनते ही नहीं। वो तो बारिश के बाद मरम्मत की बात कह रहे हैं। दलदल और पानी भरे होने से असेनी से लेकर अरियारी तक पैदल चलना तक मुश्किल है।
विज्ञापन

जिले के सबसे व्यस्त राजमार्ग से कन्नौज, लखनऊ-दिल्ली आने-जाने वाले वाहन गुजरते हैं। काफी समय पहले इस सड़क का डामर उखड़ने लगा था। अब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बेला से लेकर असेनी तक चलना मुश्किल है। सबसे बुरा हाल ग्राम नौसारा, सहार तिराहे, भुलाहार, अरियारी, बर्रु, असेनी के पास है। इन जगहों पर 50 ऐसे गड्ढे हैं, जिनसे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण डब्बू मिश्रा, राजेन्द्र बाबू मिश्रा, रघुवीर रावत, कौशलेंद्र प्रताप सिंह वैश्य, रोहितास राजपूत, राजीव प्रजापति आदि ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अक्सर गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से 40 लाख रुपये मिले हैं। बारिश खत्म होते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। जिसमें पनवाड़ी बिलराया मार्ग भी शामिल है। - अमित शुक्ला, जेई लोक निर्माण विभाग
गड्ढों में फंसकर पलटी कार, दूल्हा-दुल्हन घायल
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा-फफूंद मार्ग पर प्रेम नगर के पास गड्ढे में फंसकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार दूल्हा और दुल्हन घायल हो गए। लोगों ने सड़क पर गड्ढे भरवाने की मांग की है।

मंगलवार को एटा के अलीगंज से नूरहसन की बारात फफूंद के मोहल्ला मेवातीयान आई थी। यहां से निकाह के बाद दुल्हन शमरीन को विदा करा कर कार से दूल्हे के बहनोई इसरार लौट रहे थे। मंगलवार सुबह अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास प्रेमनगर में तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में इसरार की कार गड्ढे में चली गई। कार पलटने से तीनों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed