{"_id":"61462a838ebc3e7fd851c5e6","slug":"water-logging-in-upadhyay-nagar-auraiya-news-knp6529965100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से ठहरा बारिश का पानी, टापू बना उपाध्याय नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से ठहरा बारिश का पानी, टापू बना उपाध्याय नगर
विज्ञापन
जलमग्न बस्ती में गंदे पानी से होकर गुजरते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। नगर से सटे ककराही गांव की उपाध्याय नगर बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था न होेने से घुटनों तक पानी भर गया है। लोग घरों में कैद हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
उपाध्याय नगर के नीलू, सोमेश, प्रेम कुमार, रामू पाल, कृपा शंकर बघेल, बुल्ली पांडेय, विजय शर्मा, धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कई माह से दिबियापुर नगर का गंदा पानी बस्ती में भर रहा है। इसकी कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। घुटनों तक पानी भरा है। वह घर में ही कैद होकर रह गए हैं। गंदे पानी के कारण त्वचा संबंधी रोग हो रहे हैं। बीमार होने पर एंबुलेंस भी घरों तक नहीं पहुंच पाती है। स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की है।
वहीं नगर पंचायत दिबियापुर की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने कहा कि नगर पंचायत दिबियापुर का पानी दिबियापुर औरैया मार्ग पर स्थित नाले से होकर सीधा सेहुद कैनाल के नीचे साइफन से होकर बस्ती से बाहर निकलता है। पिछले दिनों ही इसकी सफाई कराई जा चुकी है। बारिश में जहां जल निकासी की समस्या है, उसे दूर किया जाएगा।