{"_id":"60a3fed08ebc3e77ad69fe91","slug":"water-logging-in-rain-auraiya-news-knp629141647","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश में खुली पोल, सड़कें और मोहल्लों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश में खुली पोल, सड़कें और मोहल्लों में भरा पानी
विज्ञापन
औरैया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जलभराव की समस्या हो गई। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। 4.3 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में छह और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि 20 मई तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।
सोमवार रात से ही बादल छा गए थे। मंगलवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अयाना, बिधूना, बेला, फफूंद क्षेत्र में तेज बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। अयाना कस्बे के कई वार्डों में सड़कें लबालब हो गईं। कई इलाकों में बाजारों में भी पानी भर गया। लोगों का कहना है कि जब हल्की बारिश में ये हाल है तो बरसात के मौसम में क्या होगा। पालिका को जल निकासी की व्यवस्था करानी चाहिए।
घरों में भरा पानी तो खुद साफ कराईं नालियां
अयाना। नाले और नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। कई घरों में भी पानी भर गया। मोहल्ले के लोगों ने खुद ही जल निकासी का प्रबंध किया। संतोष चौरसिया और अशोक चौरसिया ने बताया कि जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से उनके घरों में पानी भर गया। कई मोहल्ले और बाजार रोड पर पानी भर गया। नवनिर्वाचित प्रधान छोटेलाल ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद सफाई कर्मी लगाकर नालियां साफ कराई जाएंगी ताकि परेशानी न हो।
विज्ञापन
संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा
कोरोना काल में वैसे ही लोग बुखार, खांसी से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फैली गंदगी और बारिश से हुए जलभराव ने समस्या बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई बारिश से बिधूना, बेला, सहायल, अछल्दा सहित कई जगह जलभराव हो गया। लोगों का कहना है कि सफाई न हुई तो संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।