{"_id":"610ec9a58ebc3e7d1c183c28","slug":"water-logging-in-houses-auraiya-news-knp644931029","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकास न होने से घरों में घुस रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकास न होने से घरों में घुस रहा दूषित पानी
विज्ञापन
बेला(औरैया)। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत याकूबपुर में जल निकासी न होने से घरों में दूषित पानी घुस रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। उन्हें संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
याकूबपुर में पुलिस चौकी के पीछे की बस्ती का बुरा हाल है। यहां पर जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कई दिनों तक हुई बारिश से बस्ती के चारों ओर पानी भर गया है। दूषित पानी घरों में पहुंचने लगा है। वहीं सड़ांध से लोगों का बुरा हाल है। मोहल्ले के आदेश गुप्ता, सलीम, पन्नालाल, सतेंद्र, राजू,गजेंद्र कुमार, दीपू, रामसेवक, जलील, नसरुद्दीन आदि ने बताया कि मोहल्ले में आने के लिए रास्ता न होने की वजह से नालिया भी नहीं बनी हैं। किसी तरह घर के दूषित पानी का निकास किया जाता था।
बारिश के बाद समस्या विकराल हो गई है। कई बार इसकी जानकारी ब्लाक से लेकर जिले के अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एक बार फिर जिला प्रशासन से जल निकासी का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान सचिन स्वर्णकार ने बताया कि जल्द ही जल निकासी का प्रबंध करा कर सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
गंदे पानी से आती है बदबू
मोहल्ले में पानी निकासी की समस्या पुरानी है। दुर्गंध के कारण बाहर भी नहीं निकल सकते। गंदे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। - इशाक अली
घर में रहना मुश्किल
घरों के आस पास भरे गंदे पानी से दुर्गंध उठती रहती है। जिससे घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। खाना खाते समय परेशानी होती है। दुर्गंध के वजह से बच्चे खाना छोड़ रहे हैं।- उर्मिला गुप्ता
खेलने नहीं जाते बच्चे
गंदे पानी से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कई फीट तक पानी भरे होने से बच्चों को बाहर खेलने के लिए नहीं निकलने दिया जा रहा है। - पप्पी