फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water level of Yamuna decreased, villagers breathed a sigh of relief

औरैयाः यमुना का जलस्तर घटा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sun, 21 Aug 2022 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water level of Yamuna decreased, villagers breathed a sigh of relief
गोहानी कला में खेतों में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। धौलपुर से छोड़े गए पानी के कारण पिछले तीन दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़कर 112.12 मीटर पहुंच गया था। शुक्रवार रात से पानी स्थिर हुआ और शनिवार सुबह जलस्तर घटकर 110.58 मीटर पर जा पहुंचा। इससे आसपास बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनने लगी थी। गोहानी कला के रपटा पुल का मार्ग डूबने से आवागमन बंद हो गया था। वहीं, सिकरोड़ी, अस्ता, मढ़ापुर, नौरी, क्योंटरा गांव के किनारे तक पानी पहुंचने से सैकड़ों बीघे ज्वार, मक्का, धान की फसलें जलमग्न हो गई थीं। किसानों को फसल बर्बादी के साथ घरों तक पानी पहुंचने की चिंता सताने लगी थी। लोग लगातार बढ़ रहे पानी को लेकर दहशत में थे।
विज्ञापन

अजीतमल और औरैया तहसील के अधिकारियों ने भी लेखपालों की टीमें लगाकर निगरानी शुरू करा दी थी। इधर, शुक्रवार रात से पानी ने उतरना शुरू कर दिया। शनिवार को शाम लगभग चार बजे यमुना का जलस्तर 110.58 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के मुताबिक, अभी पानी उतरने की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पानी बढ़ने की संभावना कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पानी उतरने से गोहानी कला, सिकरोड़ी, नौरी, क्योंटरा, अस्ता आदि गांवों में खेतों में भरा बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है। वहीं संपर्क मार्ग भी खुल गए हैं। जिससे ग्रामीणों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने और घटने दोनों स्थितियों पर जिला प्रशासन नजर बनाए है। फिलहाल अभी पानी कम होना शुरू हो गया है। फिर भी सभी को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मढ़ापुर में गांव किनारे भरा बाढ़ का पानी। संवाद

मढ़ापुर में गांव किनारे भरा बाढ़ का पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed