फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water filled in the canal, ten acres of paddy crop submerged

Auraiya News: रजबहे में भरा पानी, धान की दस एकड़ पौध जलमग्न

Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the canal, ten acres of paddy crop submerged
रजबहे की खंदी को दुरुस्त करते श्रमिक। - फोटो : रजबहे की खंदी को दुरुस्त करते श्रमिक।
सहार। गांव पुर्वा तरा के पास रजबहा में पानी आने से करीब 10 एकड़ धान की पौध डूब गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ। किसानों की सूचना पर नहर विभाग की टीम ने खंदी को बंद किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पानी से रजबहा की पटरी कट गई थी। इससे रजबहा का पानी आसपास के खेतों में भर गया। रजबहे के पानी से करीब 10 एकड़ धान की पौध जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र व थाना प्रभारी पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इसके बाद नहर विभाग को अवगत कराया।
विज्ञापन

नहर विभाग के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर रात में जेसीबी से खंदी वाले हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराकर पानी का बहाव रोका। बुधवार की सुबह मजदूरों की मदद से खंदी को भरवा दिया गया और पटरी को ठीक कराया गया। तब कहीं जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि रजबहा में पानी आ गया था, इसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed